Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन होगा मजबूत – राधेश्याम त्यागी

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन होगा मजबूत – राधेश्याम त्यागी


 भाजपा की जिला कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत


अयोध्या। भाजपा जिला कार्य समिति के गठन के बाद मंगलवार को जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर का निर्देश नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया गया।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी मजबूत होती है। उन्होंने अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण जनपद में संगठन को और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों पर बताते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर योजनाओं और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अभी विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन होना है, जिसमें कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और दक्षता के आधार पर जिम्मेदारी दी जाएगी।

बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव में अनुभवी मार्गदर्शकों और ऊर्जावान युवाओं की साझा भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रिय रहने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल, विधायक अमित सिंह चौहान, विधायक चंद्रभानु पासवान, नवनियुक्त जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, शिवानंद सिंह, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राममोहन भारती, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, लालचंद चौरासिया, सुमन पासवान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments