Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोबाइल रिकवरी सेल ने बरामद किए 201 मोबाइल

मोबाइल रिकवरी सेल ने बरामद किए 201 मोबाइल


अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में मोबाइल रिकवरी सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लगातार अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 201 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 35 लाख 55 हजार रुपये आँकी गई है।

मोबाइल चोरी या गुम होने की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल रिकवरी सेल सर्विलांस सेल को विशेष रूप से सक्रिय किया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने अथक प्रयास करते हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामदगी की। बरामद मोबाइलों की सूची तैयार कर संबंधित धारकों को सूचित किया गया है, ताकि वे पुलिस कार्यालय से अपने मोबाइल प्राप्त कर सकें।

मोबाइल रिकवरी अभियान में प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक प्रभाकान्त तिवारी, मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव, आरक्षी अंकुर यादव और आरक्षी कुलदीप कुमार की प्रमुख भूमिका रही। टीम के लगातार प्रयासों के चलते ही इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए जा सके।

मोबाइल वितरण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। मोबाइल रिकवरी सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी न केवल शिकायतकर्ताओं को राहत पहुँचाती है, बल्कि अपराध पर अंकुश लगाने में भी सहायक होती है। उन्होंने अपील की कि नागरिक किसी भी असुविधा या शिकायत की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

मोबाइलों की बरामदगी से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं जिले में पुलिस की कार्यशैली पर आमजन का भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments