Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्नातक की परीक्षा देने गई लापता छात्रा सकुशल बरामद

स्नातक की परीक्षा देने गई लापता छात्रा सकुशल बरामद

जैतपुर, अंबेडकर नगर। स्नातक की परीक्षा देने गई लापता छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस को दो सप्ताह बाद परिजनों की मदद से सफलता मिल गई। छात्रा के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने करीब दो सप्ताह पूर्व थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी लगभग 21 वर्षीय पुत्री, जो गांव के निकट स्थित एक पीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है, परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन महाविद्यालय नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बावजूद जब छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी क्रम में दो सप्ताह बाद छात्रा की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पुत्री सकुशल घर लौट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्रा को थाने बुलाकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए छात्रा को परामर्श एवं सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच नियमानुसार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments