Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रवण धाम से जिला कारागार तक गूंजा योग का संदेश, ग्रामीणों व...

श्रवण धाम से जिला कारागार तक गूंजा योग का संदेश, ग्रामीणों व दर्शनार्थियों ने लिया नियमित योग का संकल्प

अम्बेडकरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के तहत गुरुवार को जनपद के सभी विकास खंडों के साथ-साथ पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के श्रवण धाम में बृहद योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, दर्शनार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और नियमित योग करने का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वयं योग करने के साथ परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
जिला पंचायतराज अधिकारी एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की देखरेख में आयोजित शिविर में श्रवण धाम क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में जिला कारागार में भी विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुष एवं महिला बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला जेल अधीक्षक सहित कारागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने बंदियों को योग के महत्व और तनावमुक्त जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशासन की ओर से आयोजित योग सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में शामिल होकर स्वस्थ भारत और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments