Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला अयोग की सदस्य ने किया महिला थाना, कारागार व अस्पताल सहित...

महिला अयोग की सदस्य ने किया महिला थाना, कारागार व अस्पताल सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण


अयोध्या। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा0 प्रियंका मौर्या ने महिला थाना, महिला कारागार व महिला अस्पताल, आंगनबाड़ी केन्द्र अंगूरीबाग व कस्तूरबा गांधी विद्यालय सोहावल का निरीक्षण किया। महिला थाना के निरीक्षण के दौरान वहां की साफ सफाई एवं रजिस्टर के रख रखाव की व्यवस्था ठीक पायी गयी। महिला जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम की केक काट कर शुरूआत किया। वहां उपस्थित नवजात कन्याओं को बेबीकिट, डायपर व दूध की बोतल दिया गया। उन्होंने मरीजों से वार्ता कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा गया।

आंगनबाड़ी केन्द्र अंगूरीबाग में निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया और साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहां पर उनके द्वारा उपस्थित महिलाओं से सरकार द्वारा चलायी जा रहीयोजनाओं के लाभ के बारे में भी पूछा गया। आंगनबाड़ी केन्द्र के आवश्यक रजिस्टर, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी उनके द्वारा देखा गया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गय

कस्तूरबा गांधी विद्यालय सोहावल का निरीक्षण किया गया जहां पर बच्चियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया तथा उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी। उनके द्वारा परिसर को भी देखा गया जिसमें साफ सफाई व्यवस्था ठीक पायी गयी तथा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित को दिये गये। इससे पूर्व 11 दिसम्बर की शाम उनके द्वारा कारागार में महिला बंदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा गया। इस दौरान उनके साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अश्विनी कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments