Friday, September 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारी बारिश के अलर्ट के चलते अयोध्या में 26 सितंबर को सभी...

भारी बारिश के अलर्ट के चलते अयोध्या में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद


◆ प्री–प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों पर लागू रहेगा आदेश, डीएलएड परीक्षा की ड्यूटी पूर्ववत


अयोध्या। मौसम विभाग की ओर से अयोध्या में भारी वर्षा की चेतावनी और रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 26 सितंबर को जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आदेश जिले के सभी परिषदीय, शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई एवं यूपी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा। प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 26 सितंबर को पूर्णतः बंद रहेंगे।

इस दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन समेत अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।


डीएलएड परीक्षा की ड्यूटी रहेगी पूर्ववत


जिले में चल रही डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और अध्यापकों की ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अपनी ड्यूटी पूर्ववत निभाएंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि 26 सितंबर को विद्यालय बंद रखने के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments