Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअसेंबली में उठाया जाएगा तहसील कर्मी की मौत का मामला - माता...

असेंबली में उठाया जाएगा तहसील कर्मी की मौत का मामला – माता प्रसाद पाण्डेय


अयोध्या। विधान सभा में नेता विरोध दल माता प्रसाद पाण्डेय गुरूवार को अयोध्या पहुंचे। तहसील कर्मी शिवम् यादव के परिजनों से मुलाकात की। शनिवार की रात में शिवम् की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। परिजनों ने एसडीएम सोहावल रहे अभिषेक सिंह पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि परिजनों से मुलाकात कर उनसे संवेदना व्यक्त किया तथा घटना की जानकारी लिया। शिवम् की मौत का मामला असेंबली, शासन प्रसाशन में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। केवल सरकार के लोग भाषण देते हैं कि कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि  महंगाई चरम सीमा पर है। शिक्षा व्यवस्था और खराब होती जा रही है। कानून व्यवस्था इससे खराब कभी नहीं थी। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सम्मेलन पर उन्होंने कहा कि सम्मेलन से हमसे कोई लेना देना नहीं है। उनका सम्मेलन अपना प्रचार करने के लिए है। लेकिन सम्मेलन किस बात का महंगाई, बेरोजगारी कम हुई। लोगों को रोजगार का अवसर मिला। कानून व्यवस्था सुधरी। कहा कि प्रदेश में रोज अपहरण हो रहे है।ं रोज बलात्कार हो रहे हैं। रोज हत्याएं हो रहे हैं। क्या इसमें सुधार हुआ। सरकार में तहसीलों का भ्रष्टाचार कम नही हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments