Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मन की बात’ कार्यक्रम ने जलालपुर में जगाई कर्तव्य और देशभक्ति की...

मन की बात’ कार्यक्रम ने जलालपुर में जगाई कर्तव्य और देशभक्ति की भावना

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो संवाद ‘मन की बात’ के नवीनतम एपिसोड ने जलालपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बाँध दिया। विभिन्न बूथ कार्यालयों पर सामूहिक रूप से आयोजित इस कार्यक्रम के सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी वर्ष को ‘कर्तव्यबोध और राष्ट्रभक्ति के संकल्प का वर्ष’ घोषित करते हुए सभी देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं, से नववर्ष पर देश की प्रगति में भागीदार बनने का आह्वान किया है।केशरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी ने कार्यक्रम में देश की आर्थिक उपलब्धियों, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए कदमों तथा गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की, जिसने सभी श्रोताओं को प्रेरित किया।

कृष्ण कुमार मिश्र ने ‘मन की बात’ को देशवासियों के साथ सीधा जुड़ाव स्थापित करने और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने का एक अद्भुत माध्यम बताया।

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सुभम पांडे, प्रवीण गौड, सरिता निषाद और विनय सिंह के हाथों में था। सभी बूथ अध्यक्षों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

विभिन्न बूथों पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ नेता संजय सिंह, राम किशोर राजभर, संजीव मिश्र, आशुतोष उपाध्याय, किरण पांडे, अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र सोनी, दीपक त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, मनीष, अरुण मिश्र, सुरेश गुप्त, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, आशीष सोनी, अजीत निषाद, बबलू त्रिपाठी, सोनू गौड़, सोनू गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, दुर्गेश अग्रहरि, विकाश निषाद, मनीष सोनी, अनंत मिश्र, उत्कर्ष पाण्डेय, प्रदीप मिश्र, आकाश सहित अनेक लोग शामिल रहे।इस कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और समाज के हर वर्ग को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। उन्होंने आगामी वर्ष को ‘कर्तव्यबोध वर्ष’ के रूप में मनाने और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version