Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जलालपुर प्रीमियर लीग का राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में...

जलालपुर प्रीमियर लीग का राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में सुल्तानपुर ने आजमगढ़ को 63 रन से हराकर की शानदार शुरुआत

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर प्रीमियर लीग के राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम ने आजमगढ़ को 63 रन से हराकर प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया। दूसरे मुकाबले में मऊ ने अंबेडकरनगर को 65 रन से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जलालपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मैच में सुल्तानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट खोकर 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम सुल्तानपुर के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह दबाव में नजर आई। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। पूरी टीम छठे ओवर में महज 30 रन पर ऑलआउट हो गई। सुल्तानपुर ने 63 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरे मैच में मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित आठ ओवर में 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबेडकरनगर की टीम 65 रन पर ही सिमट गई। मऊ ने 65 रन से मुकाबला जीत लिया।

मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश कुमार मिश्रा, कुंदन सोनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं आयोजनकर्ता सफीक नाजिश, अंशु मिश्रा, दीपक सिंह, विशाल त्रिपाठी, राजेंद्र गौड़, आशुतोष पटेल और आशुतोष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version