Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी व पद से हटाने की मांग को लेकर...

ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी व पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

0

अंबेडकर नगर। ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम कटेहरी में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक चौराहे पर एकत्र हुए और मताधिकार तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित उल्लंघन के विरोध में आवाज बुलंद की।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी किए जाने और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version