Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या19 अक्टूबर को होगा अलौकिक दीपोत्सव, प्रशासन ने कसी तैयारियों की कमर

19 अक्टूबर को होगा अलौकिक दीपोत्सव, प्रशासन ने कसी तैयारियों की कमर


अयोध्या। दीपों की जगमगाहट से जगमगाने को अयोध्या तैयार है। 19 अक्टूबर को मुख्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें राम की पैड़ी पर दीपों की अलौकिक छटा विश्व का ध्यान आकर्षित करेगी।

दीपोत्सव-2025 एवं परिक्रमा/कार्तिक पूर्णिमा मेला-2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि राम की पैड़ी सहित दीपोत्सव स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य 30 सितम्बर तक पूरे कर लिए जाएं और सामग्री तुरंत हटा दी जाए। साथ ही, जिन विभागों में टेंडर की प्रक्रिया होनी है, उसे शीघ्र प्रारंभ कर समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

दीपोत्सव 2025 में 17 अक्टूबर  गोवस्त द्वादशी, 18 अक्टूबर धन त्रयोदशी, 19 अक्टूबर  नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली (मुख्य दीपोत्सव), 20 अक्टूबर : दीपावली का मनाई जाएगी। दीपोत्सव के दौरान साकेत महाविद्यालय में झांकी-शोभायात्रा, रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरयू आरती तथा राम की पैड़ी पर दीपों का अलौकिक आयोजन होगा।

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि 15 अक्टूबर तक परिक्रमा मार्ग की सड़कें स्ट्रीट लाइट का कार्य पूरा हो जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य कैंप, साफ-सफाई, पेयजल व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मेला कार्यक्रम में 30 अक्टूबर चौदह कोसी परिक्रमा/अक्षय नवमी, 01 नवम्बर पंचकोसी परिक्रमा/ एकादशी, 05 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा स्नान/गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, एडीएम महेन्द्र कुमार सिंह, मेलाधिकारी योगानन्द पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, नगर निगम, पर्यटन, सिंचाई, उद्यान, परिवहन, विद्युत पुलिस विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments