Thursday, July 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने उर्वरक आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ बैठक में डीएपी...

जिलाधिकारी ने उर्वरक आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ बैठक में डीएपी एवं एनपीके की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


अम्बेडकर नगर। जनपद में किसानों को डीएपी एवं एनपीके उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में उर्वरक आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उर्वरक आपूर्ति करने वाली कंपनियों को निर्देशित किया कि जनपद में डीएपी एवं एनपीके उर्वरकों की आपूर्ति करते समय सर्वप्रथम उन अधिकृत रिटेलरों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, जिनके पास वर्तमान में उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी रिटेलरों के यहां उर्वरकों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसानों को आवश्यक उर्वरक आसानी से प्राप्त होंगे तथा कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्वरकों के वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए तथा जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यकता के अनुरूप समय पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं एनपीके की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments