Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहाजलपट्टी में निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,...

हाजलपट्टी में निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश


अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने त्वरित आर्थिक विकास निधि के अंतर्गत निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, हाजलपट्टी का गुरुवार को औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी ली और कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था के स्थानिक अभियंता तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि परियोजना के सभी कार्य स्वीकृत आगणन, निर्धारित विशिष्टियों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएं।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए सभी कार्य तय समय के भीतर पूर्ण कराए जाएं, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को शीघ्र ही राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की सुविधा उपलब्ध हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments