Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या300 शैय्यायुक्त चिकित्सालय निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

300 शैय्यायुक्त चिकित्सालय निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


◆ गुणवत्ता से समझौता नहीं, तय समय में पूरा हो निर्माण कार्य : जिलाधिकारी


अयोध्या। जनपद में ईपीसी मोड पर जी-7 मॉडल के तहत निर्माणाधीन 300 शैय्यायुक्त चिकित्सालय भवन का सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन एवं आवासीय परिसर के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली सभी बाधाओं को समय रहते दूर किया जाए तथा कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह चिकित्सालय जनपदवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण कार्य से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments