Tuesday, May 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रशिक्षण महाअभियान में बूथ प्रबंधन, विचारधारा और योजनाओं पर हुआ मंथन

प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ प्रबंधन, विचारधारा और योजनाओं पर हुआ मंथन


◆ राज्य मंत्री सतीश शर्मा बोले- प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत


◆ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग  का सोमवार को हुआ समापन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को उदासीन आश्रम रानोपाली में हुआ। रविवार से प्रारंभ हुए इस अभियान में कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, चुनाव संचालन एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। दूसरे दिन छह अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। डा हेडगेवार के जीवन चरित्र पर आधारित फीचर फिल्म भी कार्यकर्ताओं को दिखाई गई।

खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।



उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन योजना, हर घर जल योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास और कल्याण की राजनीति को आगे बढ़ाया है।

प्रशिक्षण सत्र में प्रो. रंजन कुमार ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार संगठन के लिए प्राण के समान हैं।

प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ विषय पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावी विजय का आधार होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संपर्क और जनसंवाद बढ़ाने का आह्वान किया।



क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने व्यवहारिक सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, संवाद शैली और जनसंपर्क के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। वहीं रायबरेली प्रभारी पीयूष मिश्र ने कार्य-संगठन विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन विषय पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार और सूक्ष्म चुनावी रणनीति भाजपा की सफलता का प्रमुख आधार है।

प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश सहसंयोजक ओम प्रकाश ने समापन सत्र में कार्यकर्ता विकास एवं संभाल विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। संचालन बाल कष्ण वैश्य ने किया।

विभिन्न सत्रो में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, अमल गुप्ता, मनोज जायसवाल, महानगर  महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, तिलक राम मौर्या, दिव्य प्रकाश तिवारी, रामप्रीत वर्मा, वरूण चौधरी, शशि प्रताप सिंह, शम्भू नाथ सिंह दीपू, विपिन सिंह बब्लू, प्रवीण दूबे, सर्वज्ञ सिंह, प्रदीप यादव, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, स्वपनिल श्रीवास्तव, ओमिश अग्रहरि, शुभम श्रीवास्तव, सहित महानगर मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments