Friday, March 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा केंद्रों का किया औचक...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण


◆ 3658 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित


अंबेडकरनगर। जनपद में आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा पी ई टी के पहले दिन प्रशासनिक अमले की सख्ती साफ नजर आई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार को प्रथम पाली के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय त्रिलोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय टांडा, हार्बट त्रिलोकनाथ इंटर कॉलेज टांडा, राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावान तथा रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम से विभिन्न कक्षाओं में परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग भी की।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की गई। धातु डिटेक्टर से जांच, प्रवेश द्वार पर कड़ी तलाशी और मोबाइल फोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध जैसी व्यवस्थाएं दिखीं। बाहर अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से कहा कि परीक्षा की शुचिता हर हाल में बरकरार रखी जाए। किसी भी तरह की नकल, गड़बड़ी या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और परीक्षा खत्म होने तक अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे।

परीक्षार्थियों ने भी प्रशासनिक इंतजामों पर संतोष जताया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले की तुलना में इस बार केंद्रों पर व्यवस्था बेहतर रही। भीड़ नियंत्रण, बैठने की सुविधा और समय पर परीक्षा प्रारंभ होना उल्लेखनीय रहा।

जिले में आयोजित परीक्षा में उपस्थिति का आंकड़ा चौंकाने वाला रहा। पहली पाली में 9996 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1824 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 9996 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1834 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 3658 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों में कुल 21–21 सेंटर बनाए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments