Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअर्बन अस्पताल बंद करने के निर्णय से दलाल टोला के लोगों में...

अर्बन अस्पताल बंद करने के निर्णय से दलाल टोला के लोगों में रोष


◆ स्थानीयों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की


जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर के दलाल टोला मोहल्ले में पिछले 12 वर्षों से संचालित अर्बन सरकारी अस्पताल को बंद करने के स्वास्थ्य विभाग के निर्णय से स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त नाराजगी है। यह अस्पताल शहरी क्षेत्र की करीब 12 हजार आबादी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य केंद्र रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अस्पताल के स्थानांतरण से आम लोगों को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल को नगर स्थित महिला चिकित्सालय में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है, जो लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर है। लोगों का कहना है कि इससे न केवल आपात स्थितियों में विलंब होगा, बल्कि समय और आर्थिक रूप से भी आमजन पर बोझ बढ़ेगा।

अस्पताल बंद किए जाने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के भीमसेन पांडे, ज्ञानमती पांडे, विद्या देवी, ताहिर अंसारी, मोहम्मद आसिम, फ़ैज़ अहमद सहित सैकड़ों लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर अस्पताल को पूर्व स्थान पर ही संचालित रखने की मांग करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में जब अस्पताल अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश सिंह से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि सीएमओ के आदेश पर अर्बन अस्पताल को महिला चिकित्सालय में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments