अंबेडकर नगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में 38,803 रुपये वापस करा दिए। ठगी में गई शेष धनराशि की वापसी के लिए भी कार्रवाई जारी है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर बलया जगदीशपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने नौ मई 2025 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि एक लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर उनके खाते से 70,500 रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 43,768 रुपये की धनराशि होल्ड कराई। इसके बाद मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल के तहत पीड़ित के खाते में 38,803 रुपये वापस करा दिए गए। शेष धनराशि की वापसी की प्रक्रिया जारी है।