अंबेडकर नगर। वर्ष 2019 बैच के आरक्षी आसिफ हुसैन का चयन पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (गोपनीय) के पद पर हुआ है। चयन के बाद वह प्रशिक्षण के लिए मुरादाबाद जाएंगे। आसिफ हुसैन के चयन पर रविवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी का ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए विभाग का नाम रोशन करें। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने आसिफ हुसैन के सफल भविष्य की कामना की।