Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू नदी में दिखेगी देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग स्क्रीन

सरयू नदी में दिखेगी देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग स्क्रीन

  •  लगेगी 66 फीट चौड़ी स्क्रीन और 18 फुट की ऊंचाई की एलईडी स्क्रीन

  •  प्राण प्रतिष्ठा के पहले पूरा हो जाएग फ्लोटिंग स्क्रीन का निर्माण

अयोध्या। सरयू नदी में देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग स्क्रीन आने वाले समय में दिखाई देगी। इंडियन रजिस्टर आफ शिपिंग के निर्देशन में सरयू तट पर 1800 स्क्वायर फीट की फ्लोटिंग अद्वेर्तिसेमेन्ट बोट का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम अयोध्या से इसके लिए एमओयू साइन किया गया था। यह बायोडीजल जनरेटर से संचालित होगी।
इसमें 66 फीट चौड़ी स्क्रीन और 18 फुट की ऊंचाई की एलईडी स्क्रीन को लगाया जाएगा। कार्यदाई संस्था के मेगा वर्ष के एमडी अक्षय आनंद ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को इस विशालकाय फ्लोटिंग अद्वेर्तिसेमेन्ट स्क्रीन बोट का उद्घाटन होगा। यह भारत देश का सबसे बड़ा और उत्तर प्रदेश का पहला फ्लोटिंग अद्वेर्तिसेमेन्ट स्क्रीन बोट होगा। सरयू में 6 फीट गहरे पानी में इस बोट का संचालन किया जाएगा। जलधारा में कई किलोमीटर दूर से लोगों को ये बोट दिखाई देगी। फ्लोटिंग अद्वेर्तिसेमेन्ट स्क्रीन बोट का संचालन 8 किलोमीटर के राउंड में सरयू की जलधारा में होगा। साउथ के फैब्रिकेटर टीम को इसके निर्माण की जिम्मेदारी मिली है ,अयोध्या के सरयू तट पर हम इसका निर्माण कार्य कर रहे हैं, तय समय में फ्लोटिंग अद्वेर्तिसेमेन्ट स्क्रीन बोट को तैयार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments