Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्र के कई सड़को की हालत खस्ता, राहगीर हो रहें हैं परेशान

क्षेत्र के कई सड़को की हालत खस्ता, राहगीर हो रहें हैं परेशान

जलालपुर अंबेडकर नगर। क्षेत्र के तमाम मार्ग इस तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं की सड़क नाम की चीज नहीं रह गई है। सड़कों पर केवल गड्ढे गड्ढे हैं जिससे लोगों को आवा गमन में काफी असुविधा हो रही है। हजपुरा से सम्मनपुर जाने वाला संपर्क मार्ग हजपुरा चौराहे के पास ही गड्ढे में परिवर्तित हो गया है जहां थोड़ी सी बरसात में जल भराव हो जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वही हजपुरा से बाकरगंज मार्ग भी इसी तरह क्षतिग्रस्त है।क्षेत्र वासियों द्वारा कई बार शिकायत के बाद भी इधर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार जलालपुर रामगढ़ मार्ग से नगपुर जाने वाली सड़क भी काफी क्षतिग्रस्त है परंतु उधर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ,अम्बरपुर से बरम बाबा स्थान नगपुर से जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है इसी प्रकार क्षेत्र की अन्य सड़क भी अत्यंत दयनीय स्थिति में है जहां आए दिन लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments