अयोध्या। भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने वार्ड नम्बर 36 अवधपुरी में पार्षद प्रत्याशी अशोका द्विवेदी के साथ जनसम्पर्क किया। महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी अयोध्या से आध्यात्म व मर्यादा की रश्मि पूरे विश्व में प्रसारित हुई है। यहां कई आध्यात्मिक केन्द्र है जिनका उल्लेंख पौराणिक ग्रंथों में है। यह अध्यात्मिक केन्द्र श्रद्धा के साथ पयर्टन का केन्द्र बनते जा रहे है। अयोध्या के विकास का सबसे ज्यादा फायदा यहां के निवासियों को आर्थिक प्रगति के रुप में मिलेगा।
