मिल्कीपुर, अयोध्या। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय, मथुरा से निकली 27 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा गोरखपुर जनपद के प्रत्येक ब्लाक में दो-दो स्थानो पर आपसी सौहार्द, परस्पर प्रेम, चरित्रोत्थान, आत्म कल्याण तथा अच्छे समाज के निर्माण का सन्देश 40 स्थानों पर सुनाने के बाद सन्त कबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, बीकापुर, खजुरहट होते हुये जब मिल्कीपुर ब्लाक के अन्तर्गत पलिया लोहानी अपने 24वें पड़ाव पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़े, फूल-मालाओं के साथ पूरे काफिले का स्वागत किया।
