Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार व तेज रफ्तार...

अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार व तेज रफ्तार एंडेवर में टक्कर, महिला की मौत, चार घायल

0

मया बाजार /अयोध्या । रामलला के दर्शन कर आज़मगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं की मारुति कार को मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार एंडेवर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  दुर्घटना मया बाजार टांडा बाईपास के समीप करीब 3:30 बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खेत में पलट गईं। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टांडा रोड चौराहे पर अकबरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एंडेवर (UP32 KM 1400) ने कार को बाईं ओर से जोरदार टक्कर मार दी।



मृत महिला की पहचान ईरा सिंह (69 वर्ष) पत्नी स्व. हरिश्चंद्र सिंह, निवासी भीलमपुर छपरा, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। घायलों में उनके बेटे समीर सिंह (36 वर्ष), बहू आकांक्षा सिंह (34 वर्ष), पोती अमि सिंह उर्फ छोटी (8 वर्ष) और रिश्तेदार पुष्पा पांडे (55 वर्ष) शामिल हैं।

हादसे के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने ईरा सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 पुलिस ने एंडेवर चालक सैयद अली अहमद (24 वर्ष) निवासी राठ हवेली, कोतवाली नगर अयोध्या को हिरासत में ले लिया है। साथ ही गाड़ी में मौजूद तनवीर अहमद, निवासी अमानीगंज को भी थाने लाया गया है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version