Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्राम प्रधान की लापता पत्नी का तालाब में मिला शव

ग्राम प्रधान की लापता पत्नी का तालाब में मिला शव


सोहावल, अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत बरई कला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब तालाब में ग्राम प्रधान रामदीन की लापता पत्नी का शव बरामद हुआ। 65 वर्षीय सावित्री देवी बीते दो दिनों से गायब थीं। सुबह ग्रामीण जब तालाब के पास पहुंचे तो पहले एक गोहटा जानवर को खदेड़ा गया। उसी दौरान पानी में शव दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने शव बाहर निकलवाया तो पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और संभवतः इसी कारण वह तालाब तक पहुंची होंगी। दो दिन से पानी में डूबे होने के चलते शव का चेहरा पहचानने योग्य नहीं रहा, लेकिन कपड़ों से पहचान की पुष्टि हुई। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। घटना से गांव में मातम का माहौल है और लोग अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments