Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सूखे तालाब से मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

सूखे तालाब से मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

0

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सूखे तालाब में पड़ा मिला, जो करीब चार–पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। शव को जानवरों द्वारा कई स्थानों से नोचा गया है। ग्रामीणों ने सुबह तालाब के पास कुत्तों को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल के आसपास की थोडी घास जली हुई पाई गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक के शरीर पर जूते और अधजली पैंट का कुछ हिस्सा मौजूद है, जिसके आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव दो से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और कई स्थानों पर जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान हैं। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version