◆ महंत व चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने सरदार पटेल स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन
बसखारी, अंबेडकर नगर। दबंगों के चंगुल से मुक्त हुए भूमि पर रविवार को 14 वर्षों के बाद पुनःएक भव्य एवं ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज सिद्धेश्वर पीठ के महंत स्वामी कृष्णानंद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के सभासद एवं कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजक टीम के द्वारा 14 वर्षों बाद शुरू हुए इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को रन आफ यूनिटी के प्रतीक सरदार पटेल के नाम से शुरू किया गया। सरदार पटेल स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा का संयुक्त रूप से उद्घाटन करते हुए सिद्धेश्वर पीठ के महन्त स्वामी कृष्णानंद ने इसे ऐतिहासिक कार्य बताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के संघर्षों का परिणाम बताया।
