Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव


बसखारी, अंबेडकर नगर। गुरुवार की शाम घर से सब्जी लेने के लिए निकले एक अधेड़ व्यक्ति का शव नहर की पुलिया के नीचे मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही मृतक के परिजनों ने जहां हत्या की आशंका जताई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर कनकपुर निवासी विक्रम प्रजापति (52) पुत्र स्वर्गीय बुद्धू बीते गुरुवार देर शाम को अपने घर से नेवरी बाजार साइकिल से सब्जी लेने गए थे। बताया जाता है कि देर रात तक घर न लौटने पर विक्रम के परिजनों ने खोजबीन व पूछताछ शुरू की तथा किसी अनहोनी की आशंका में परिजन विक्रम को ढूंढते हुए नेवरी सीमा पर स्थित भोजपुर गांव के पास पहुंचे तो नहर के पुल पर साइकिल खड़ी मिली तथा सूखी नहर में बिक्रम मृत अवस्था में पड़े हुए थे। परिजनों ने तत्काल विक्रम को उठाकर नेवरी में स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात परिजन शव लेकर घर पहुंच गये तथा बसखारी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक सुनील दत्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा शव को कब्जे में ले लिया। उधर मृतक के भाई छोटेलाल ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है।  इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments