Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार माह की गर्भवती नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, गांव...

चार माह की गर्भवती नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, गांव में सनसनी


जलालपुर अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा ताजूपुर के मजरे मेउड़िया में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। चार माह की गर्भवती रेनू (19) की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।


शादी को अभी चार माह ही हुए थे


जानकारी के अनुसार, मेउड़िया निवासी अविनाश कुमार की शादी 30 अप्रैल 2025 को जनपद आजमगढ़ के थाना कंधरापुर क्षेत्र के राघवपुर गांव की रेनू से हुई थी। अविनाश लुधियाना में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है। शादी के बाद से परिवार में सबकुछ सामान्य चल रहा था।


सुबह बंद मिला दरवाजा


शनिवार की सुबह जब स्वजन उठे तो बहू रेनू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर शक हुआ। खिड़की से झांक कर देखा गया तो रेनू का शव फंदे से लटकता नजर आया। यह दृश्य देख परिजनों की चीख निकल गई और घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया।


रात में फोन पर कर रही थी बातचीत


स्वजनों ने बताया कि रेनू चार माह की गर्भवती थी। मृतका के ससुर महेंद्र कुमार ने कहा कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि रेनू ने रात करीब तीन बजे किसी से मोबाइल पर बातचीत की थी, जिसके बाद ही उसने यह कदम उठाया होगा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता सुरेंद्र भी गांव पहुंचे। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। वहीं, अचानक हुई नवविवाहिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments