Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या खेत की बाड के तार से लिपटा मिला युवक व नीलगाय का...

खेत की बाड के तार से लिपटा मिला युवक व नीलगाय का शव

0
ayodhya samachar

मवई, अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में एक व्यक्ति और नीलगाय का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राम सूरत यादव निवासी रसूलपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, राम सूरत रविवार देर रात अपने खेत की रखवाली करने गए थे। सुबह ग्रामीणों ने उनका शव खेत के पास पड़ा देखा। शव करंटयुक्त बाड़ वाले तार में उलझा हुआ था। पास ही एक मृत नीलगाय भी पड़ी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि खेत को जानवरों से बचाने के लिए बाड़ में बिजली प्रवाहित की गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version