◆ 46 वें स्थापना दिवस पर कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान
अयोध्या। सेवा, समर्पण के साथ सुशासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय सहादतगंज में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा विश्व कल्याण की भावना के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन किए जाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की विचारधारा, इतिहास और विकास यात्रा पर चर्चा की गई।
