◆ प्रदेश महामंत्री का पदाधिकारियों को जीत का मंत्र—हर बूथ का अध्ययन करें, दस परिवारों से बनाएं मजबूत संपर्क
◆ 51 किलो की माला पहनाकर प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को आगामी चुनाव को लेकर अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर माइक्रो लेवल पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ का गहन अध्ययन किया जाए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बूथवार मिले मतों का विश्लेषण कर कमजोर बूथों को चिन्हित किया जाए। जिन बूथों पर पार्टी को अपेक्षाकृत कम मत प्राप्त हुए हैं, वहां विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जाए।
