Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविविध कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस

विविध कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस


◆ 6 से 15 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस वृहद स्तर पर मनाने की तैयारी के तहत सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।



बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री ने बताया कि 5 अप्रैल को कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा 6 अप्रैल को पार्टी ध्वज फहराया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज लगाएंगे। साथ ही पार्टी की विचारधारा, विकास यात्रा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाकर व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और लाभार्थी संपर्क अभियान जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

बैठक में अभिषेक मिश्र, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभियान संयोजक बाल कृष्ण वैश्य, शैलेन्द्र कोरी, स्वामी परमानंद मिश्र, रामप्रीत वर्मा, तिलकराम मौर्या, हरभजन गौड, रवि शर्मा, अरविन्द सिंह, शिवम‌् शुक्ला, सर्वज्ञ सिंह, प्रदीप यादव, चारों मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, पार्टी पार्षद सहित महानगर कमेटी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments