Friday, March 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकथित 20 हजार की लूट निकली फर्जी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

कथित 20 हजार की लूट निकली फर्जी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

जलालपुर अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को कथित बीस हजार रुपये की लूट की सूचना ने पुलिस को घंटों तक हलाकान कर दिया। शुरुआत में घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की, लेकिन देर शाम जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने इसे मनगढ़ंत करार दिया।

मदरहा गांव निवासी अब्दुल वहाब ने शिकायत की थी कि वह बकरी बेचकर बीस हजार रुपये लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सरैया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और इलाके में सघन चेकिंग के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जैद अहमद ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की गहन जांच की गई। तथ्यों के आधार पर घटना फर्जी साबित हुई।

वहीं कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि लूट की बात पूरी तरह मनगढ़ंत निकली है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments