अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बलपूर्वक मोबाइल छीना-झपटी और मारपीट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपी कृष्णा यादव उर्फ कल्लू पुत्र मुन्नी लाल यादव, निवासी शाहजहांपुर, थाना कोतवाली अयोध्या को उदया रेलवे क्रासिंग पुल के नीचे से सुबह करीब 10:15 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।