Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझटका मशीन से मजदूर की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार, मशीन व...

झटका मशीन से मजदूर की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार, मशीन व बैट्री बरामद


जलालपुर,अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के गौरा कमाल गांव में झटका मशीन की चपेट में आकर भट्ठा मजदूर की हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक झटका मशीन, बैट्री और सोलर पैनल भी बरामद किया है।

गौरतलब है कि मंगलवार की रात गौरा कमाल निवासी आशाराम की मौत उस समय हो गई थी, जब वह साइकिल से भट्ठे की ओर जा रहे थे। रास्ते में खेत में बिछाए गए तार में झटका मशीन से करंट प्रवाहित किया गया था, जिसकी चपेट में आने से उनकी जान चली गई।

मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर किसान सतीराम पुत्र अभयराज और उसके पुत्र सर्वेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पेठिया चौराहे के पास से आरोपी सतीराम को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments