अयोध्या।सिंधुसेवासमिति (पंजीकृत) के तत्वावधान में आयोजित होने वाला 74वांप्रभुझूलेलालचालीहामहोत्सव 12 जुलाई से शुरू होगा। 40 दिवसीय यह महोत्सव 21 अगस्त तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को रामनगर कॉलोनी स्थित समिति कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमृतराजपाल ने की, जबकि संचालन महासचिव नरेंद्रक्षेत्रपाल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अमृत राजपाल ने कहा कि इस वर्ष भी पूरे सिंधी समाज के सहयोग से भक्तिमय वातावरण में प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिकाधिक सहभागिता और एकजुटता के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से 21 अगस्त तक रामनगर स्थित पूज्य संत नवलराम दरबार में प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजेसे 9:00 बजेतक प्रभु झूलेलाल की आरती आयोजित की जाएगी। महासचिव नरेंद्र क्षेत्रपाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए कलाकार चयन समिति का गठन किया गया है। इसमें संरक्षक गिरधारीचावला, मोहनमंध्यान, शंकर (राजू) राजपाल, कमलरावलानी, सौरभलखमानी और उमेशजीवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रभु झूलेलाल आरती एवं प्रसाद वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए मनीषमंध्यान और कमलरावलानी सहित अन्य पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
बैठक में समिति के संरक्षक ओमप्रकाशअंदानी, गिरधारीचावला, मोहनमंध्यान, उपाध्यक्ष सुरेशपंजवानी, राकेशतलरेजा, कोषाध्यक्ष सुनीलमंध्यान, मंत्री राजकुमाररामानी, पुरुषोत्तमदासवानी, गोविंदचावला, धनेशबजाज, प्रीतमतलरेजा, अजयकटारा, नारायणदासकेवलरामानी, सुखदेवसाधवानी, कैलाशलखमानी, कन्हैयालालमाखेजा, सुमितमाखेजा, सुरेशआहूजा, संजयवलेचा, सोशल मीडिया प्रभारी कैलाशसाधवानी, बलदेवआडवाणी, विजयलखमानी, गनीराहेजा, सुरेशतलरेजा, सौरभलखमानी, पंकजखेतपाल, विनोदहिंगोरानी, बंटीमाखेजा, रोहितबिजलानी सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।