Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में 63 वां रक्तदान शिविर आयोजित

सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में 63 वां रक्तदान शिविर आयोजित

0

अयोध्या। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से 63वां रक्तदान शिविर राजिंदर आश्रम, राम नगर कॉलोनी में आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कुल 25 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 22 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में वरुण टेकचंदानी, हेमंत लखमानी, राहुल आहूजा, हर्षित सोनी, राजेश सोनी, संतोष यादव, संजय वलेचा, अंकित जायसवाल, नारायण दास, ज्ञान आहूजा, अनिल कुमार, तरुण लखमानी, विकास आहूजा, सीमा आहूजा, लवीना लखमानी, ज्योति मखीजा, मया राम, राजन वर्मा, तरुण केवलानी, रवि चौहान और सौरभ गुप्ता शामिल रहे। इनमें से जी. जीवन ने अपना पहला रक्तदान कर समाज के प्रति सराहनीय योगदान दिया।

रक्तदान शिविर को संपन्न कराने में विकास आहूजा, राहुल आहूजा और घनश्याम अम्लानी का विशेष योगदान रहा। शिविर के दौरान जिला रक्त कोष विभाग की टीम ने रक्त संग्रह एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

आयोजकों ने जिला रक्त कोष विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होते हैं। सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों से समाज में सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिल रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version