Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एनएसयूआई का “छात्र जोड़ो अभियान” तेज, संगठन विस्तार पर हुई बैठक

एनएसयूआई का “छात्र जोड़ो अभियान” तेज, संगठन विस्तार पर हुई बैठक

0

अयोध्या। कांग्रेस के राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर “छात्र जोड़ो अभियान” के तहत कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआई अयोध्या के अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने की। इस दौरान छात्र संगठन की मजबूती, छात्र हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई पूर्वी जोन के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय उपस्थित रहे, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सईदुर्रहमान अंसारी ने किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ऋषभ पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूर्वी में छात्र जोड़ो अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। हर कॉलेज और विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी तथा छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र जोड़ो अभियान केवल संगठन विस्तार का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज को मजबूती देने का संकल्प है।

प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पाल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आती है। अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करते हुए युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।

एनएसयूआई अयोध्या के अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने कहा कि फैजाबाद जनपद में संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाया जाएगा। छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर हर छात्र को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version