Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं का छात्र लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं का छात्र लापता

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। घर से स्कूल के लिये निकला 15 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना  21 फ़रवरी की है। छात्र विशाल पुत्र शिवाजी मौर्या निवासी पयागपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है जो जलालपुर स्थित रेडियंट अकादमी में दसवीं का छात्र है। जानकारी के अनुसार छात्र विशाल दसवीं बोर्ड का प्रवेश पत्र लेने हेतु घर से विद्यालय जाने के लिये 21जनवरी की दोपहर लगभग 3बजे निकला था, लेकिन जैतपुर थानाक्षेत्र के चैनपुर बाजार में अपनी साइकिल खड़ी कर गायब हो गया, देर रात तक घर नहीं पहुँचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। खोजबीन के पश्चात् छात्र के न मिलने पर परिजनों ने निराश होकर अहिरौला थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने बताया कि बच्चे के गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिवार जन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। वहीं स्कूल के सूत्रों के अनुसार छात्र जनवरी माह से ही स्कूल नहीं आया है और उसकी वार्षिक उपस्थिति भी बहुत कम रही है तथा उसकी कई महीनों से फीस भी बकाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments