Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपानी की टंकी की बाउंड्री वॉल को लेकर गांव में तनाव, ग्रामीणों...

पानी की टंकी की बाउंड्री वॉल को लेकर गांव में तनाव, ग्रामीणों ने की नापजोख की मांग


आलापुर अम्बेडकर नगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के शंकरपुर तप्पा हवेली गांव में बन रही सरकारी पानी की टंकी की चारदीवारी को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाउंड्री वॉल गांव की सुरक्षित जमीन में अवैध रूप से अतिक्रमण करके बनाई जा रही है, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में संत रविदास के नाम पर गाटा संख्या 533 में एक एकड़ जमीन सुरक्षित है। लेकिन दक्षिण दिशा की ओर चारदीवारी निर्माण को करीब तीन मीटर तक अंदर बढ़ाकर किया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य बिना किसी नापजोख के मनमाने तरीके से कराया जा रहा है।

गांव के सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रमाशंकर, यशपाल समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर कर चारदीवारी निर्माण को तत्काल रोकने और पहले नापजोख कर सही ढंग से कार्य कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि जब तक राजस्व विभाग द्वारा जमीन की स्पष्ट माप नहीं की जाती, तब तक निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

इस पूरे मामले में ठेकेदार पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब वह विरोध करते हैं तो ठेकेदार द्वारा डराया-धमकाया जाता है। यहां तक कि ठेकेदार यह कहकर धमकी देता है कि जबर्दस्ती निर्माण कर लेंगे, कोई रोकेगा तो उसके हाथ-पैर तोड़ देंगे। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments