Home News प्रदेश टेन्डर पाम हॉस्पिटल ने सफलता पूर्वक किया ‘‘बोन मैरो ट्रांसप्लांट’’

टेन्डर पाम हॉस्पिटल ने सफलता पूर्वक किया ‘‘बोन मैरो ट्रांसप्लांट’’

0

लखनऊ। टेन्डर पाम हॉस्पिटल ने सफलता पूर्वक बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया है। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा 57 वर्षीय मरीज रमन की बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया है। वह 7 जनवरी अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब से उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख -रेख में इलाज किया जा रहा था। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के उपरांत अब वह स्वस्थ हो रहे हैं।
डा. सौरभ मिश्र मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और हेमेटो ऑन्कोलॉजिस्ट ने बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक जटिल और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार की आवश्यकता होती है। टेन्डर पाम हॉस्पिटल में अपनी पहली बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सफलता पूर्वक किया गया है। यह हमारे लिए एक नई शुरुआत है। अस्पताल द्वारा बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे विशेषज्ञ उपचारों को अपनी सेवाओं में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी का उद्देश्य सस्ती तथा उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। जिससे वह सभी के लिए सुलभ हो।
उन्होनें बताया कि अस्पताल का लक्ष्य मेडिकल के क्षेत्र में जुड़े नए अपडेट में सदैव आगे रहना है। जिससे लोगों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version