Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी किशोर अभिरक्षा में

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी किशोर अभिरक्षा में


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता की दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेते हुए बाल न्यायालय भेज दिया है।

पीड़िता की दादी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 जनवरी की शाम करीब पांच बजे गांव का ही एक किशोर, जो पड़ोस में रहता है, उनकी नाबालिग पोती को बहला-फुसलाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों के पास ले गया। आरोप है कि वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी किशोर पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है, जिससे परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाली जैद अहमद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय भेज दिया गया है तथा मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments