Friday, March 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस


जलालपुर अंबेडकर नगर।  उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्रा एवं समस्त शिक्षकों द्वारा भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया।

विद्यार्थियों ने इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान पर विचार रखे। प्रधानाध्यापक श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद थे, जिन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार माना। वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार मौर्या ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं, वहीं सहायक अध्यापक अरशद कमाल ने ऐसे आयोजनों को शिक्षक-छात्र संबंध मजबूत करने वाला बताया।

कार्यक्रम का संचालन राजकरन प्रजापति ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष गंगाराम, वरिष्ठ शिक्षक संपूर्णानंद, राम जियावन, संगिता देवी सहित अभिभावक व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को पेन जैसे उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राघवेंद्र, अंश शर्मा, अंजली चौहान, एसपी चौहान, मानवी, राजन, राना, आदर्श शर्मा, नैना, शेजल, सनोज, कार्तिक, पंखुड़ी सहित समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments