अयोध्या। रायबरेली रोड स्थित बड़ी नहर के पास मानस नगर में आर्टिफिशियल फ्लावर, फाइबर एवं हैंडीक्राफ्ट के थोक व फुटकर विक्रेता सुंदरट्रेडर्स के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सुंदर ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अजीत कनौजिया एवं वीर कुंवर रंजीत ने पूर्व सांसद लल्लू सिंह का बुके भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद पूर्व सांसद ने कहा कि ऐसे व्यवसाय स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ शहर के व्यापारिक विकास में भी योगदान देते हैं। उन्होंने नए शोरूम के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।
प्रोपराइटर वीर कुंवर रंजीत ने बताया कि सुंदर ट्रेडर्स में सजावट से जुड़े आर्टिफिशियल फ्लावर, फाइबर आइटम एवं विभिन्न प्रकार के हैंडीक्राफ्ट सामान थोक और फुटकर दोनों दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील भी की।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय व्यापारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सुंदरलाल कनौजिया, बबलू प्रधान, शक्ति, गौरव सिंह, संतोष सिंह (पार्षद), पवन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नए शोरूम के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।