Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयोग्यता परीक्षा में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

योग्यता परीक्षा में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और कक्षा आठ की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथिद्वय उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी जलालपुर द्वारा दीप प्रज्वलन के जरिए किया गया। उसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर सफल छात्रों के नामों की घोषणा की गई जिसमें हाई स्कूल में रूबी व साक्षी ने प्रथम, शुभी ने द्वितीय व ईशानी एवं साक्षी पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान पर अनमोल, द्वितीय स्थान पर ईशु व नैना विश्वकर्मा और तृतीय स्थान पर मुस्कान गौड़ रही। वहीं कक्षा 8 के विद्यार्थियों हेतु आयोजित राष्ट्रीय आय व योग्यता परीक्षा में निखिल कुमार, अंकुश, निशांत आदि ने सफलता प्राप्त की है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों को क्रमशः साइकिल, स्कूल बैग व टिफिन देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, अनिरुद्ध वर्मा, रामकीर्ति चौधरी, देवेंद्र कुमार, सोहराब अली, सुधांशु, दिनेश, विवेक, धीरेन्द्र, अफ़रोज़ आदि उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार गुप्ता ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments