Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्राओं को आत्मरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी, मिशन शक्ति के तहत...

छात्राओं को आत्मरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। स्थानीय मौलाना आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना कोतवाली जलालपुर की महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में उपनिरीक्षक वंदना सरोज, उपनिरीक्षक मोहम्मद आमीन, महिला कांस्टेबल अस्मिता सिंह, हेड कांस्टेबल मेराजुल हसन और कांस्टेबल माधव ने छात्राओं को संबोधित किया। पुलिस टीम ने बताया कि बदलते समय में छात्राओं का सतर्क और जागरूक रहना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के आसान उपाय, साइबर अपराध से बचने के तरीके और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (घरेलू हिंसा हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 108 (एंबुलेंस) और 101 (फायर ब्रिगेड) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को निर्भीक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद क़ासमी, प्रधानाचार्या गुलिस्तां अंजुम, विद्यालय प्रभारी जमशेद इक़बाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments