Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राममंदिर चढ़ावे राशि में कथित हेराफेरी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई...

राममंदिर चढ़ावे राशि में कथित हेराफेरी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई होनी चाहिए

0

पूरा बाजार, अयोध्या । सूर्यवंश क्षत्रिय समाज के संरक्षक दादा गुरुप्रसाद सिंह ने अपने एक प्रेसवार्ता में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर दानपत्रों से चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी में गबन का मामला हम राम वंशजों के लिए घोर चिंता और अपमान का विषय है । इस मामले में कथित कर्मचारियों के घरों करोड़ो रुपया नकद बरामद भी हुए हैं I इधर सच का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष जांच दल ( एस आई टी) का गठन किया है जाँच जारी है । सूर्यवंश क्षत्रिय समाज के वयोवृद्ध नेता ने योगी जी से निष्पक्ष जांच का अनुरोध करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की  है की है । अब यदि मौजूदा ट्रस्ट पूरे विवादों से घिर गया है तो नए सिरे से ट्रस्ट का गठन किया जाए ।  समाज के संरक्षक गुरु प्रसाद सिंह ने करोड़ो रुपये चढ़ावे राशि गबन के आरोप से घिरे गिनती में लगे कथित कर्मचारियों के खिलाफ सभी 121 गावों में बसे सूर्यवंश क्षत्रियों का संदेह गहराया है । उच्च स्तरीय जाँच के उपरांत चढ़ावा हेरा फेरी में संलिप्त पाए जाने वाले को किसी भी शर्त पर बक्शा नहीं जाना चाहिए।

अंत में गुरु प्रसाद सिंह ने बताया कि करोड़ों रामभक्तों  की आस्था को ध्यान में रखते हुए यदि जाँच में ट्रस्ट का स्तर कमजोर या लापरवाही भरा साबित होता है तो जिला प्रशासन और पारदार्शिता में सुधार के लिए ट्रस्ट पुनर्गठन की हमरी मांग उचित ठहराई जाना चाहिए ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version