Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चोरी का मोटर पंप बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

चोरी का मोटर पंप बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में बोरिंग पर लगा मोटर पंप चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया लूवी कंपनी का मोटर पंप और घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है।

खजुरी निवासी श्याम नारायण के बोरिंग पर लगा लूवी कंपनी का मोटर पंप 14 सितंबर की शाम करीब सात बजे चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर 16 सितंबर को भीटी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 16 सितंबर की रात तेजापुर मोड़ के पास से रुदऊपुर निवासी कुलदीप (22) और रंजीत (21) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से लूवी कंपनी का सेंट्रीफ्यूगल मोनोसेट पंप बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपित मोटर पंप को मोटरसाइकिल पर लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे।

 गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक महेश कुमार, हेड कांस्टेबल महमूद अहमद, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल आलोक कुमार, रिजर्व कांस्टेबल रितेश पाठक और कांस्टेबल विनय कुमार यादव शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version