Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा का हुआ स्वागत

निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा का हुआ स्वागत

अयोध्या। निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दिलीप निषाद का अयोध्या स्थित एक पैलेस में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ विजय कुमार निषाद के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया। जिसमें निषाद पार्टी के सातो विंगो के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
सभी ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के लिए बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी, ब्लॉक कमेटी, सहित सभी कमेटी को दुरुस्त करने के लिए कहा। इस मौके पर प्रदेश सचिव विक्रम निषाद, अनिल कुमार निषाद अमृतलाल निषाद जिला राज पता निषाद अनूप निषाद सुधीर निषाद प्रेम सागर निषाद सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments